कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ : चीन पर उठ रहे सवालों पर क्या कह रहा है अंतरराष्ट्रीय मीडिया      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      अभिजीत दीपके ने अरविंद केजरीवाल को पछाड़ दिया! सर्वे में CJP चीफ ने चौंकाया      जोहरान ममदानी को RSS का करारा जवाब, X अकाउंट भी बहाल, मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर बड़ा अपडेट      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      कौन थे अंकित बालियान जिनकी शामली में जिम के बाहर हुई हत्या      पेंगुइन का सोनिया गांधी की किताब छापने से इनकार, सामने आया कारण      दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश... स्पेशल सेल ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय SIM कार्ड     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

हमीरपुर में रोडवेज बस की खिड़की टूटी, बड़ा हादसा टला

ड्राइवर के खिड़की खोलते ही सड़क पर गिरी खिड़की, सवारियों को उतारकर बस भेजी गई मरम्मत के लिए

A
Administrator
11 अग 2026, 14:36
हमीरपुर में रोडवेज बस की खिड़की टूटी, बड़ा हादसा टला

Lucknow Desk : हमीरपुर सदर बस स्टैंड पर मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस की खिड़की अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरी। घटना के समय बस स्टैंड पर लोगों की आवाजाही थी, लेकिन गनीमत रही कि खिड़की जिस जगह गिरी, वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर डिपो की बस संख्या UP 91 T 4060 बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान ड्राइवर ने बस की खिड़की खोलने की कोशिश की। खिड़की खोलते ही वह अचानक टूट गई और सड़क पर जा गिरी।

खिड़की के अचानक गिरने से आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद बस को आगे की यात्रा पर भेजने के बजाय मरम्मत के लिए भेजा गया। समय रहते बस को रोक दिए जाने से किसी यात्री को चोट नहीं आई। इस घटना ने रोडवेज बसों के रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज बसों की मरम्मत और रखरखाव के नाम पर लगातार बजट खर्च किया जाता है, लेकिन कई बसों की हालत अब भी खराब बनी हुई है।

ऐसे में बसों की खिड़कियां, दरवाजे, सीट और अन्य जरूरी हिस्सों की नियमित जांच की जरूरत है। यात्रियों का कहना है कि चलती बस में अगर खिड़की टूटकर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। खासकर सड़क पर चलते समय बस की खिड़की किसी राहगीर या दूसरे वाहन से टकराती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। रोडवेज बसें रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाती हैं। ऐसे में बसों की फिटनेस और नियमित रखरखाव बेहद जरूरी है। हमीरपुर में हुई इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों की तकनीकी जांच और खराब हिस्सों की समय पर मरम्मत की मांग उठ रही है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज