MS Dhoni on Playing IPL 2027: एमएस धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या नहीं, इसका जवाब अभी तय नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान ने कहा है कि वह दिसंबर से पहले अपने भविष्य पर फैसला लेंगे। इससे पहले उन्हें मेडिकल जांच करानी होगी और रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।
धोनी हाल ही में बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर
कार्यक्रम में शामिल हुए थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईपीएल में अपने भविष्य के बारे में पूछे जाने पर
उन्होंने कहा, “मुझे पहले
जांच करवानी होगी। डॉक्टर रिपोर्ट देंगे, उसके बाद
दिसंबर से पहले फैसला लेना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने की स्थिति में हूं या
नहीं।”
चोट के बाद
रिटायरमेंट की अटकलें
पिंडली की चोट के कारण धोनी पिछले सीजन एक
भी मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उनके आईपीएल से संन्यास लेने की अटकलें तेज हो
गईं। हालांकि, धोनी की ताजा
टिप्पणी से साफ है कि उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं किया है।
CSK की तैयारियों
में निभा सकते हैं भूमिका
अगले सीजन से पहले जहीर खान को चेन्नई सुपर
किंग्स का हेड कोच बनाए जाने की खबरें हैं। धोनी खिलाड़ी के तौर पर लौटेंगे या
नहीं, यह उनकी जांच और फिटनेस पर निर्भर करेगा। वह
टीम की नीलामी और रणनीति से जुड़ी तैयारियों में भी योगदान दे सकते हैं।