कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सज़ा दिए जाने से जुड़े वे सवाल जो हैं अनसुलझे      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      'पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं कर सकता भारत', मार्को रुबियो के बयान पर बोले पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      सोनम वांगचुक का केंद्र पर आरोप, बोले- लद्दाख से किए वादे पूरे करे सरकार     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
खेल

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी ने PCB पर लगाया आरोप, कहा- ट्रॉफी जीतने का दबाव है

पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने पीसीबी पर प्लेयर पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

A
Administrator
18 अक्ट 2026, 12:28
पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी ने PCB पर लगाया आरोप, कहा- ट्रॉफी जीतने का दबाव है

खेल समाचार : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने गंभीर आरोप लगाया है। फखर जमां ने पीसीबी पर प्लेयर पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि टीम पर आईसीसी ट्रॉफी जीतने का प्रेशर डालते हैं।


फखर जमां ने PCB पर लगाया दबाव बनाने का आरोप


17 अक्टूबर को रावलपिंडी में मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी फखर जमां ने कहा कि देश के लिए ट्रॉफी जीतने के इंतजार को खत्म करने पर टीम में गंभीर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से टीम ने कोई भी खिताब नहीं जीता है, इसकारण प्रशंसक निराश हैं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम पर ट्रॉफी जीतने के लिए अतिरिक्त दबाव बनाता है, जिससे खिलाड़ी तनाव में रहते हैं।


बता दें कि पाकिस्तान टीम ने आखिरी बार 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद से ही टीम कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई है। फखर जमां ने यह माना कि लंबे समय से खिताब न जीत पाने के कारण पाकिस्तान टीम के प्रशंसक निराश हैं।


पाकिस्तान टीम फिर जीतेगी ट्रॉफी - फखर जमां

 

पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे लोगों का प्यार मिलता है, लेकिन जब वह नाकाम होता है तो प्रशंसकों की निराशा स्वभाविक है। उन्होंने देश को उम्मीद दिलाई कि पाकिस्तान की टीम देश के लिए जल्द ही कोई बड़ा खिताब जीतेगी। उन्होंने कहा कि टीम के ट्रॉफी जीतने पर पूरे देश को खुशी मिलती है।  

 

पाकिस्तान ने अबतक केवल तीन ICC खिताब जीते हैं


गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम ने अबतक केवल तीन आईसीसी खिताब ही जीते हैं। टीम ने पहला खिताब इमरान खान की कप्तानी में 1992 का वनडे विश्व कप जीता था, दूसरा खिताब यूनिस खान की कप्तानी में 2009 का टी-20 विश्व कप जीता था और तीसरा सरफराज अहमद की कप्तानी में आईसीसी खिताब 2027 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसमें पाकिस्तानी टीम ने भारत को फाइनल में हराया था।

 

पाकिस्तान की टीम अब 2027 वनडे विश्व कप में खिताब जीतकर इस इंतजार को खत्म करने की उम्मीद कर रही है। 

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज