ग्लासगो में हाल ही में संपन्न हुए खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है।
जो खेलेगा वो खिलेगा का दिया संदेश प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया और कहा कि 'जो खेलेगा वो खिलेगा' और देशवासियों से हमेशा भारतीय एथलीटों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
खेल मंत्री भी रहे मौजूद इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य मंत्री रक्षा खड़से भी उपस्थित रहे और एथलीटों का मार्गदर्शन किया।