कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल पुलिस का अलर्ट - तिब्बत की तरफ़ बना डैम टूटा, लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; दिल्ली की मॉडल हत्या मामले में 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा      आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का कैसा हाल, C-वोटर का आया सर्वे      ज़ोहरान ममदानी को लेकर प्रवासी भारतीयों में बहस, आरएसएस ने जारी किया ये बयान      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा?      दो सरकारी टीचरों ने RSS मार्च में हिस्सा लिया, दोनों सस्पेंड हो गए | The Lallantop     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

5 महीने से लापता रवि आखिर कहां था? पुलिस ने खोज निकाला तो मां को देखते ही फूट पड़े आंसू!

लगभग 14 वर्षीय रवि राजकीय बाल गृह में मिला सकुशल, बेटे को देखते ही मां से लिपटा; भावुक हुआ पूरा परिवार

A
Administrator
17 अग 2026, 20:49
5 महीने से लापता रवि आखिर कहां था? पुलिस ने खोज निकाला तो मां को देखते ही फूट पड़े आंसू!

लखनऊ- थाना गौतमपल्ली क्षेत्र से करीब पांच महीने पहले लापता हुआ लगभग 14 वर्षीय रवि पुलिस की लगातार मेहनत के बाद सकुशल मिल गया। राजकीय बाल गृह, मोहन रोड में रवि के मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। मां को सामने देखते ही रवि भावुक होकर उनसे लिपट गया। यह भावुक दृश्य देखकर परिजनों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े।

14 मार्च 2026 को लापता हुए रवि की तलाश में पुलिस टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन, चारबाग चुंगी स्थित शेल्टर होम, लाटूश रोड शेल्टर होम, आलमबाग बस स्टैंड समेत कई संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की।

तलाश के दौरान पुलिस टीम राजकीय बाल गृह (बालक), मोहन रोड पहुंची। वहां कर्मचारियों को रवि की तस्वीर दिखाने पर उन्होंने बताया कि फोटो में दिखाई दे रहा बच्चा बाल गृह में मौजूद है।

पुलिस ने बालक को बुलाकर फोटो से उसकी पहचान की। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि बताया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें राजकीय बाल गृह बुलाया।

कुछ देर बाद रवि की मां मोना देवी और उसके चाचा भोला वहां पहुंचे। मां को देखते ही रवि भावुक हो गया और उनसे लिपट गया। परिजनों ने भी बालक की पहचान करते हुए पुष्टि की कि यही उनका लापता रवि है।

करीब पांच महीने बाद बेटे के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। पुलिस की लगातार तलाश और प्रयासों के चलते रवि आखिरकार अपने परिवार से मिल सका।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज