कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ : चीन पर उठ रहे सवालों पर क्या कह रहा है अंतरराष्ट्रीय मीडिया      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      अभिजीत दीपके ने अरविंद केजरीवाल को पछाड़ दिया! सर्वे में CJP चीफ ने चौंकाया      जोहरान ममदानी को RSS का करारा जवाब, X अकाउंट भी बहाल, मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर बड़ा अपडेट      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      कौन थे अंकित बालियान जिनकी शामली में जिम के बाहर हुई हत्या      पेंगुइन का सोनिया गांधी की किताब छापने से इनकार, सामने आया कारण      दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश... स्पेशल सेल ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय SIM कार्ड     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

Azamgarh : गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई, 1.92 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई 538.55 वर्ग मीटर जमीन पर प्रशासन ने की कार्रवाई

A
Administrator
14 अग 2026, 15:16
Azamgarh : गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई, 1.92 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Lucknow Desk : आजमगढ़ में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलरियागंज थाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपये कीमत की जमीन कुर्क की है। पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थी। मामला जीयनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक गैंगलीडर राज उर्फ सवारिया अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर चोरी और अंतरजनपदीय टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोप है कि गैंग के सदस्य प्रयागराज महाकुंभ, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या के राम मंदिर समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में श्रद्धालुओं को निशाना बनाते थे।

गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रही जांच के दौरान पुलिस को ऐसी संपत्ति के बारे में जानकारी मिली, जिसे कथित तौर पर अपराध से कमाए गए पैसों से खरीदा गया था। जांच में ग्राम नदौरा तकरकारी में 226.70 वर्ग मीटर और ग्राम गड़ेरी पट्टी में 311.85 वर्ग मीटर जमीन चिन्हित की गई। दोनों जमीनों को मिलाकर कुल क्षेत्रफल 538.55 वर्ग मीटर है। राजस्व विभाग के मूल्यांकन के अनुसार, कुर्क की गई जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपये है। पुलिस का कहना है कि जमीन खरीदने और उसकी किश्तों का भुगतान करने के लिए आरोपी की ओर से कोई वैध और पर्याप्त आय का स्रोत सामने नहीं आया। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश के बाद 14 अगस्त को प्रशासन ने नियमानुसार संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई से पहले इलाके में डुगडुगी पिटवाकर लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जीयनपुर और बिलरियागंज थाने की पुलिस टीम भी मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, संबंधित गैंग के खिलाफ चोरी और टप्पेबाजी से जुड़े कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का फोकस अपराध से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर उसे कुर्क करने और अपराधियों की आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाने पर है। पुलिस ने कहा है कि गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जाएगी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज