कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल पुलिस का अलर्ट - तिब्बत की तरफ़ बना डैम टूटा, लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; दिल्ली की मॉडल हत्या मामले में 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा      आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का कैसा हाल, C-वोटर का आया सर्वे      ज़ोहरान ममदानी को लेकर प्रवासी भारतीयों में बहस, आरएसएस ने जारी किया ये बयान      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा?      दो सरकारी टीचरों ने RSS मार्च में हिस्सा लिया, दोनों सस्पेंड हो गए | The Lallantop     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

गोसाईगंज लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

A
Administrator
14 अग 2026, 16:15
गोसाईगंज लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Desk : लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्विलांस सेल और गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1.50 लाख रुपये नकद, लूट की रकम से खरीदे गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, 6 अगस्त को जनसेवा केंद्र संचालक राहुल कुमार दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने डंडे से हमला कर राहुल को गिरा दिया और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने करीब 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद पुलिस ने अरुण कुमार उर्फ गोल्डी, शिवा, चंचल यादव उर्फ लाला और शुभम रावत को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि राहुल रात में जनसेवा केंद्र का कैश लेकर अकेले घर जाते हैं। इसके बाद उन्होंने कई दिनों तक उनकी रेकी की और लूट की योजना बनाई। वारदात वाले दिन आरोपियों ने राहुल की लोकेशन आपस में साझा की और महुराकला से महुराखुर्द के बीच रास्ते में घात लगाकर बैठ गए।

मौका मिलते ही उन्होंने हमला कर बैग लूट लिया। पुलिस के मुताबिक, लूट के पैसों से मोबाइल खरीदे गए और अलग-अलग होटलों में पार्टी भी की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से आईफोन 12 प्रो, ओप्पो एफ-33, राहुल का आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया है। इसके अलावा अपाचे मोटरसाइकिल और लकड़ी का डंडा भी मिला है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज