कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल पुलिस का अलर्ट - तिब्बत की तरफ़ बना डैम टूटा, लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; दिल्ली की मॉडल हत्या मामले में 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा      आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का कैसा हाल, C-वोटर का आया सर्वे      ज़ोहरान ममदानी को लेकर प्रवासी भारतीयों में बहस, आरएसएस ने जारी किया ये बयान      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा?      दो सरकारी टीचरों ने RSS मार्च में हिस्सा लिया, दोनों सस्पेंड हो गए | The Lallantop     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

Pilibhit : स्कूल का टीनशेड भरभराकर गिरा, 20–25 बच्चे घायल

कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक हुआ हादसा, मलबे में दबे बच्चों में मची चीख-पुकार, मौके पर पहुंची राहत टीम

A
Administrator
11 अग 2026, 14:41
Pilibhit : स्कूल का टीनशेड भरभराकर गिरा, 20–25 बच्चे घायल

Lucknow Desk : पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव अमृता खास में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्री बालक राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल का टीनशेड अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। टीनशेड के नीचे मौजूद करीब 20 से 25 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और शिक्षक तथा अन्य लोग बच्चों को मलबे से निकालने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल बच्चों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

हादसे की सूचना से बच्चों के अभिभावकों में भी हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग स्कूल की ओर दौड़ पड़े। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल को कक्षा पांच तक की मान्यता प्राप्त होने की बात सामने आई है, जबकि स्कूल में कक्षा आठ तक के बच्चों का संचालन किए जाने की जानकारी मिल रही है। हादसे के बाद स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस टीनशेड के नीचे बच्चे पढ़ रहे थे, वह मजबूत ढांचे के बजाय लकड़ी के डंडों के सहारे टिका हुआ था। इसी व्यवस्था को लेकर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य के मौके पर मौजूद न होने की बात भी सामने आई है।

घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि स्कूल में बच्चों के बैठने और पढ़ाई की व्यवस्था मानकों के अनुरूप होती तो इस तरह का हादसा नहीं होता। फिलहाल प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और घायल बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी ऐसी व्यवस्था पर संबंधित विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ी। मामले में स्कूल की मान्यता, कक्षाओं के संचालन और भवन की स्थिति की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज