कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ : चीन पर उठ रहे सवालों पर क्या कह रहा है अंतरराष्ट्रीय मीडिया      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      अभिजीत दीपके ने अरविंद केजरीवाल को पछाड़ दिया! सर्वे में CJP चीफ ने चौंकाया      जोहरान ममदानी को RSS का करारा जवाब, X अकाउंट भी बहाल, मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर बड़ा अपडेट      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      कौन थे अंकित बालियान जिनकी शामली में जिम के बाहर हुई हत्या      पेंगुइन का सोनिया गांधी की किताब छापने से इनकार, सामने आया कारण      दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश... स्पेशल सेल ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय SIM कार्ड     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
धर्म

लखनऊ में कांवड़ियों का प्रदर्शन, मूल शिवलिंग के दर्शन की मांग

सावन के तीसरे बुधवार को मोहन रोड पर जुटे सैकड़ों कांवड़िए, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में चांदी हटाकर मूल शिवलिंग के दर्शन की मांग

A
Administrator
19 अग 2026, 12:35
लखनऊ में कांवड़ियों का प्रदर्शन, मूल शिवलिंग के दर्शन की मांग

Lucknow Desk : लखनऊ में सावन के तीसरे बुधवार को कांवड़ियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मोहन रोड पर सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए एकत्र हुए और बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में मूल शिवलिंग के दर्शन कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते मोहन रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के मुताबिक, कांवड़िए वैदेही सेना के नेतृत्व में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे थे। ये कांवड़िए बिठूर से गंगाजल लेकर लखनऊ पहुंचे हैं। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने शिवलिंग पर चढ़ी चांदी को हटाकर मूल शिवलिंग के दर्शन कराने की मांग की।

कांवड़ियों का कहना है कि वे मूल शिवलिंग के दर्शन करने के बाद ही जलाभिषेक करना चाहते हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कांवड़ियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। साथ ही मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सामान्य बनाए रखने की कोशिश की गई।

मोहन रोड पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जुटने के कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा। सावन के महीने में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बुधवार को कांवड़ियों के प्रदर्शन के चलते मंदिर और आसपास के इलाके में पुलिस की अतिरिक्त सतर्कता देखने को मिली। कांवड़ियों की मांग और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज