कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल में आई बाढ़ में लापता लोगों के परिजन किस हाल में हैं? - ग्राउंड रिपोर्ट      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      ज़ोहरान ममदानी को लेकर प्रवासी भारतीयों में बहस, आरएसएस ने जारी किया ये बयान      धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; दिल्ली की मॉडल हत्या मामले में 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा      आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का कैसा हाल, C-वोटर का आया सर्वे      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा?      दो सरकारी टीचरों ने RSS मार्च में हिस्सा लिया, दोनों सस्पेंड हो गए | The Lallantop     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
स्वास्थ्य

लखनऊ मंडल में मलेरिया का बढ़ा कहर, डेंगू ने भी बढ़ाई चिंता

सीतापुर में सबसे ज्यादा मलेरिया के मरीज, जबकि डेंगू के मामलों में लखनऊ सबसे आगे; बारिश और उमस के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

A
Administrator
27 अग 2026, 14:23
लखनऊ मंडल में मलेरिया का बढ़ा कहर, डेंगू ने भी बढ़ाई चिंता

Lucknow Desk : लखनऊ मंडल में बारिश और उमस के बीच मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंडल में 24 अगस्त तक मलेरिया के 1,084 मामले सामने आए हैं। वहीं डेंगू के 135 मरीज भी मिले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों की जांच और बीमारी की निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। मलेरिया के मामलों में सीतापुर सबसे आगे है। यहां अब तक 563 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बाद हरदोई में 219 और लखनऊ में 212 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है।

खीरी में 75, उन्नाव में 14 और रायबरेली में एक मरीज मिला है। आंकड़ों से साफ है कि मंडल के कुछ जिलों में मलेरिया का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। डेंगू की स्थिति पर नजर डालें तो कुल 135 मामलों में से 98 मरीज अकेले लखनऊ में मिले हैं। यानी मंडल में सामने आए डेंगू के करीब 73 प्रतिशत मामले लखनऊ से हैं। हरदोई में छह, खीरी और उन्नाव में 10-10, जबकि रायबरेली में दो डेंगू मरीज सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद कई जगहों पर पानी जमा हो जाता है। घरों के आसपास, छतों, कूलर, गमलों और खाली प्लॉट में जमा पानी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल जगह बन सकता है।

ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतकर मच्छरों की संख्या को कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें और गमलों व दूसरे बर्तनों में पानी जमा न रहने दें। खाली प्लॉट या आसपास जमा पानी को भी साफ कराना जरूरी है। डॉक्टरों की सलाह है कि लगातार बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी या अन्य परेशानी को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जांच कराएं। समय पर बीमारी की पहचान होने से इलाज शुरू करने में आसानी होती है। बारिश का मौसम अभी जारी है, इसलिए आने वाले दिनों में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों की सावधानी और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी दोनों ही महत्वपूर्ण रहेंगी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज