कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
स्वास्थ्य

यूपी में स्वाइन फ्लू की बढ़ी रफ्तार, 4 दिन में मिले 134 नए मरीज

कुल मामलों की संख्या 685 पहुंची, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

A
Administrator
02 सित 2026, 13:11
यूपी में स्वाइन फ्लू की बढ़ी रफ्तार, 4 दिन में मिले 134 नए मरीज

Lucknow Desk : लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले चार दिनों में प्रदेश में 134 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 685 हो गई है। 27 अगस्त तक प्रदेश में 551 मरीज दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, नए मरीजों में बड़ी संख्या उन जिलों से है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के आसपास स्थित हैं।

इन इलाकों में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है। हालांकि, अभी राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीजों की हालत सामान्य है और उनका इलाज अस्पताल में भर्ती किए बिना या सामान्य उपचार के जरिए किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक गंभीर स्थिति वाले मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं है और अधिकांश मामलों में ICU की जरूरत नहीं पड़ रही है। मरीजों को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं और उनकी निगरानी की जा रही है।

मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में फ्लू के मरीजों के लिए अलग से बेड आरक्षित रखने और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करने और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज