कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?      नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू, मजिस्ट्रेट के नोटिस को दी है चुनौती      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      'सभी को राम राम, सलाम, दिल से जय बाबा की भाइयों', चौतरफा कसा शिकंजा तो आमिर शौकीन ने ऐसे मांगी माफी      यूं ही नहीं फ्रांस से भारत तक हो रहे दंगे-प्रदर्शन, 13 देशों के 101 संगठनों का सीक्रेट नेटवर्क कर रहा काम      रेहान वाड्रा की तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाईं गईं? बीकानेर हाउस ने तोड़ी चुप्पी; क्या बताया      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      दिल्ली में AAP और कांग्रेस की पार्षद भिड़ीं, MCD सदन में खींचतान के बाद आई हाथापाई की नौबत     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

मिल्कीपुर में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, अभिषेक दत्त बोले- जनता के मताधिकार से वंचित करने का प्रयास कर रही सरकार

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली।

A
Administrator
22 अक्ट 2026, 17:19
मिल्कीपुर में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, अभिषेक दत्त बोले- जनता के मताधिकार से वंचित करने का प्रयास कर रही सरकार

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर आम जनता के मताधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाया। पदयात्रा के बाद तहसील परिसर में सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे, जहां पदयात्रा सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनता को उसके मताधिकार से वंचित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राहुल गांधी के नेतृत्व और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ और संविधान बचाओ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार मतपत्र से मतदान की व्यवस्था नहीं करती। वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा पर जनता के अधिकारों का हनन करने और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजेश रावत ने किया। इस मौके पर शिवपूजन पांडेय, संतोष तिवारी, अनिल सिंह, प्रशांत पांडेय, शुभम तिवारी, सुधीर प्रदीप, युवा कांग्रेस के रामेंद्र त्रिपाठी, मास्टर जेबी सिंह, रामसागर रावत, ओमप्रकाश सिंह, राम अवध पासी, शेर बहादुर दुबे, अशोक सिंह, मोहम्मद आमिर, विकास सिंह, अनिल तिवारी, मनोज जायसवाल, राजकुमार, विजय पाल सिंह, महिपाल सिंह और भगवान बहादुर शुक्ला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज