कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
Harry Brook ने रचा इतिहास, 114 गेंदों में जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक      नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      यूं ही नहीं फ्रांस से भारत तक हो रहे दंगे-प्रदर्शन, 13 देशों के 101 संगठनों का सीक्रेट नेटवर्क कर रहा काम      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

‘मैं टूंडला विधायक बोल रहा हूं..’, बैंक में मैनेजर से उलझ गए भाजपा विधायक, बोले- बार-बार बताना पड़ेगा क्या?

फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रेमपाल धनगर का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें विधायक प्रेमपाल धनगर बैंक के मैनेजर से नोंकझोक करते सुनाई दे रहे हैं।

A
Administrator
21 अक्ट 2026, 15:56
‘मैं टूंडला विधायक बोल रहा हूं..’, बैंक में मैनेजर से उलझ गए भाजपा विधायक, बोले- बार-बार बताना पड़ेगा क्या?

फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रेमपाल धनगर का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें विधायक प्रेमपाल धनगर बैंक के मैनेजर से नोंकझोक करते सुनाई दे रहे हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक की स्टेशन रोड शाखा के प्रबंधक प्रहलाद मंगल और विधायक के बीच किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण के बकाये को लेकर फोन पर तीखी बातचीत हुई। ये ऑडियो करीब 2 मिनट 13 सेकंड का है। इस बातचीत में टूंडला विधायक ने मामले का पारदर्शी हिसाब कर समाधान करने की बात कही, जबकि बैंक प्रबंधक ने दंपती को बकायेदार बताया। ऑडियो में विधायक बैंक मैनेजर से कह रहे हैं, मैं टूंडला विधायक बोल रहा हूं, बार-बार बताना पड़ेगा क्या..?

 

दंपती ने की थी विधायक से शिकायत

 

नगला सिंघी क्षेत्र के धीरपुरा निवासी ममता और उनके पति सियाराम ने विधायक से शिकायत की थी। दंपती के मुताबिक, उन्होंने 2016 में KCC के तहत 5 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें 4 लाख रुपये ही मिले। उनका दावा है कि वे ब्याज सहित रकम बैंक में जमा कर चुके हैं, फिर भी बैंक उनसे 5 लाख रुपये के ऋण पर ब्याज सहित भुगतान मांग रहा है।

 

शिकायत के बाद विधायक ने शाखा प्रबंधक प्रहलाद मंगल को फोन किया। नेटवर्क की समस्या से बातचीत की शुरुआत में आवाज साफ नहीं आई। वायरल ऑडियो में विधायक को अपना परिचय देते हुए यह कहते सुना जा सकता है, “टूंडला विधायक बोल रहा हूं… बार-बार परिचय देना पड़ेगा क्या।”

 

विधायक ने पारदर्शी हिसाब की मांग की

 

ऑडियो में विधायक ने दंपती को 4 लाख रुपये मिलने के दावे के बावजूद 5 लाख रुपये की वसूली पर सवाल उठाया और खाते का स्पष्ट हिसाब कर मामले का निपटारा करने को कहा। बातचीत के दौरान बैंक प्रबंधक ने नेताओं पर भी आरोप लगाए, जिस पर विधायक ने आपत्ति जताई।

 

विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर जनप्रतिनिधियों के पास आते हैं और संबंधित अधिकारियों का दायित्व है कि वे उनकी शिकायत सुनें और समाधान करें। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधक के रवैये की शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारी से की जाएगी।

 

वहीं, शाखा प्रबंधक प्रहलाद मंगल ने दंपती को बकायेदार बताते हुए कहा कि उन्हें ब्याज सहित ऋण की राशि बैंक में जमा करनी होगी। ऋण खाते और भुगतान से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज