कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, हमीरपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल

अधिवक्ताओं ने कहा कि आए दिन मारपीट और फर्जी मुकदमों की घटनाएं हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के हड़ताल न करने के आदेश को मानने से इनकार करते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो अगले मंगलवार को आम सभा में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

A
Administrator
30 सित 2026, 13:09
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, हमीरपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल

Lucknow Desk : यूपी के हमीरपुर में अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में हड़ताल की और प्रदर्शन किया। पूरे उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की हड़ताल चल रही है। अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और सुप्रीम कोर्ट के हड़ताल पर रोक वाले आदेश का विरोध किया है।

हमीरपुर जिले में आज जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ताओं ने काम बंद कर हड़ताल की। अधिवक्ताओं का कहना है कि जो समाज के लिए दिन रात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा लड़ते हैं और अपनी जान दांव पर लगाते हैं, उनके लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।

दूसरी मांग नए अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपये प्रतिमाह लाइब्रेरी भत्ते के रूप में दिया जाए और खुले आसमान में बैठने वाले अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षहम हम बैठने की व्यवस्था की जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि आए दिन मारपीट और फर्जी मुकदमों की घटनाएं हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के हड़ताल न करने के आदेश को मानने से इनकार करते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो अगले मंगलवार को आम सभा में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज