कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, PDA से सामाजिक न्याय तक, सरकार पर भी साधा निशाना

सम्राट अशोक जयंती पर छुट्टी, रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेश कुशवाहा की मूर्ति लगाने का ऐलान

A
Administrator
07 सित 2026, 15:33
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, PDA से सामाजिक न्याय तक, सरकार पर भी साधा निशाना

Lucknow Desk : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका कहना है कि PDA की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के लिए मिलकर काम किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने लखनऊ के रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेश कुशवाहा की मूर्ति लगाने की बात भी कही। साथ ही जिलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने का दावा किया।

AI को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इसका इस्तेमाल समाज में अच्छाई लाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि AI के जरिए किसानों तक जरूरी जानकारी पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि तकनीक का इस्तेमाल नकारात्मक राजनीति के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ वीडियो बनाए जाएंगे तो समाजवादी पार्टी भी जवाब देने में पीछे नहीं रहेगी। सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने निवेश, दवाओं में भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इलाज के कारण गर्भवती महिलाओं की जान जाने जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं।

उन्होंने अधिकारियों के जरिए माहौल को सांप्रदायिक दिशा में ले जाने का भी आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने हाईवे और बड़े प्रोजेक्ट्स के खर्च को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि आरक्षण है और आरक्षण बना रहेगा। बाढ़ और जलभराव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि शहरों में जलभराव के पीछे गलत डिजाइन भी एक वजह हो सकती है। उन्होंने सरकार की नीतियों और खर्च को लेकर भी कई सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि PDA प्रोग्रेसिव लोगों का गठबंधन है और इसी वजह से बीजेपी को परेशानी हो रही है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज