कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

Ayodhya : एक साल से जारी रामकोट की नित्य परिक्रमा, हजारों रामभक्तों ने लिया हिस्सा

आस्था और परंपरा के साथ पूरा हुआ नित्य रामकोट परिक्रमा का एक वर्ष

A
Administrator
21 अग 2026, 16:00
Ayodhya : एक साल से जारी रामकोट की नित्य परिक्रमा, हजारों रामभक्तों ने लिया हिस्सा

Lucknow Desk : रामनगरी अयोध्या में रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों रामभक्तों ने रामकोट की परिक्रमा की। आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महंत भी शामिल हुए और राम नाम का जयघोष करते हुए परिक्रमा पूरी की। इस आयोजन की अगुवाई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा ने की। एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर रामभक्तों में खास उत्साह देखने को मिला।

संतों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपरा के अनुसार राम जन्मभूमि क्षेत्र के आसपास स्थित मंदिरों की परिक्रमा की। रामकोट की नित्य परिक्रमा की शुरुआत 21 अगस्त 2025 को हुई थी। इसके बाद से बीते एक वर्ष से हर सुबह संत और रामभक्त नियमित रूप से रामकोट की परिक्रमा करते आ रहे हैं। इस परिक्रमा में हनुमानगढ़ी सहित रामकोट क्षेत्र के अन्य प्रमुख मंदिर भी शामिल होते हैं। रामकोट की परिक्रमा अयोध्या की धार्मिक परंपराओं से जुड़ी मानी जाती है।

श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के आसपास स्थित प्रमुख मंदिरों की परिक्रमा करने से धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है। इसी भावना के साथ रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस परिक्रमा में शामिल हो रहे हैं। एक साल पूरा होने के मौके पर अनिल मिश्रा भी लंबे समय बाद चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि रामकोट की परिक्रमा किसी एक व्यक्ति या संस्था का आयोजन नहीं, बल्कि रामभक्तों की आस्था और अयोध्या की धार्मिक परंपरा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भागीदारी से यह परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज