कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल पुलिस का अलर्ट - तिब्बत की तरफ़ बना डैम टूटा, लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; दिल्ली की मॉडल हत्या मामले में 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा      आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का कैसा हाल, C-वोटर का आया सर्वे      ज़ोहरान ममदानी को लेकर प्रवासी भारतीयों में बहस, आरएसएस ने जारी किया ये बयान      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा?      दो सरकारी टीचरों ने RSS मार्च में हिस्सा लिया, दोनों सस्पेंड हो गए | The Lallantop     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

Ayodhya : राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में SIT जांच की मांग, अमिताभ ठाकुर ने उठाए सवाल

चढ़ावे की पूरी रकम का हो हिसाब, दान-पेटी से बैंक खाते तक जांच की मांग

A
Administrator
14 अग 2026, 14:27
Ayodhya : राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में SIT जांच की मांग, अमिताभ ठाकुर ने उठाए सवाल

Lucknow Desk : राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा प्रकरण को लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ ठाकुर ने जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में SIT को पत्र भेजकर कहा है कि जांच केवल आरोपित लोगों की भूमिका तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरी व्यवस्था और उससे जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच होनी चाहिए। अमिताभ ठाकुर ने मांग की है कि यह साफ किया जाए कि मंदिर में कुल कितना चढ़ावा मिलने की उम्मीद थी, वास्तव में कितना चढ़ावा प्राप्त हुआ और कितनी रकम का हिसाब नहीं मिल रहा है। इसके लिए दान-पेटियों, रसीदों, चढ़ावे की गिनती और बैंक में जमा की गई रकम का आपस में मिलान करने की बात कही गई है।

उन्होंने जांच में CCTV फुटेज, दान की रकम की अभिरक्षा, लेखा-बही और अंतिम खातों को भी शामिल करने की मांग की है। उनका कहना है कि इन सभी रिकॉर्ड का मिलान होने से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि रकम के संग्रह से लेकर बैंक में जमा होने तक पूरी प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी हुई या नहीं। अमिताभ ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट से जुड़े फोरेंसिक ऑडिटर की मदद से वित्तीय जांच कराने का सुझाव भी दिया है। उनका कहना है कि Donation Reconciliation के जरिए चढ़ावे की पूरी वित्तीय स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

उनके अनुसार, जांच में केवल किसी व्यक्ति की गलती या कथित अनियमितता सामने लाना पर्याप्त नहीं होगा। मंदिर की व्यवस्था में मौजूद कमियों का वित्तीय असर भी देखा जाना चाहिए। इससे यह पता चल सकेगा कि कहीं व्यवस्थागत खामियों के कारण चढ़ावे की रकम के हिसाब-किताब में अंतर तो नहीं आया। अमिताभ ठाकुर ने उम्मीद जताई है कि SIT मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर पूरे वित्तीय रिकॉर्ड को सामने लाएगी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज