कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

CJP प्रोटेस्ट पर नितिन नवीन का भड़का गुस्सा, बोले - देश को अस्थिर करने की कोशिश

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और सीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ की जनता इन्हें स्वीकार नहीं करने वाले हैं।

A
Administrator
10 अक्ट 2026, 11:35
CJP प्रोटेस्ट पर नितिन नवीन का भड़का गुस्सा, बोले - देश को अस्थिर करने की कोशिश

Lucknow Desk : लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हो रहे विरोध पर सियासत काफी ज्यादा गरम है। वहीं कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन के पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कड़ा हमला बोला है। नवीन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज देश में बहुत खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही है। जहां 140 करोड़ लोग शांति और सद्भाव से रह रहे हैं और भारत के विकास में मिलकर योगदान दे रहे हैं। यह कौन कर रहा है? दो अराजक समूह: एक 'INDI अलायंस' के राहुल गांधी के नेतृत्व में, और दूसरा अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों, CJP के नेतृत्व में। मैं इन दोनों समूहों से साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारत की जनता आपके इरादों को अच्छी तरह समझती है। देश में कौन ज्यादा अस्थिरता पैदा कर सकता है, इसे लेकर आपकी 'अराजकता की होड़' सफल नहीं होगी।

ये वे लोग हैं जिन्हें जनता ने नकार दिया है। उस फैसले को स्वीकार करने या उससे सीखने के बजाय, आपने देश को अस्थिर करने की साजिश रची है। मैं कहना चाहता हूं कि आप अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत और विदेशी ताकतों के इशारे पर ये कोशिशें कर रहे हैं। वो यही नहीं रुके आगे उन्होने कहा कि लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद, देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। फिर भी, यह बात आपको खटकती है। आप भारत की वृद्धि, प्रगति और उन्नति को पचा नहीं पा रहे हैं। आप भारत को एक आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते, और आप विदेशी ताकतों के इशारे पर इसे अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारतीय लोकतंत्र में अपार शक्ति है, और इस देश के देशभक्त एकजुट होकर आपकी साजिशों को नाकाम कर देंगे। नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 12 सालों में, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने देश को डर के माहौल से बाहर निकाला है और आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की कोशिश की है।

फिर भी, 'अर्बन नक्सल' सोच वाले कुछ लोग अभी भी हैं जो देश को अस्थिर करने पर तुले हुए हैं। राहुल गांधी, आपके इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे। भारत के युवा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, 'INDI अलायंस' के सदस्यों और CJP के तथाकथित युवा नेताओं की भाषा को देख रहे हैं। भारत के युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से गहराई से जुड़े हैं और भारतीय संविधान के प्रति समर्पित हैं। नितिन नवीन ने आगे कहा कि भारत के लोग आपकी भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। जिस तरह से आप देश के संवैधानिक ढांचे और लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। और देश के सबसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसे भारत के 140 करोड़ नागरिक कभी स्वीकार नहीं करेंगे, और आपको निश्चित रूप से इसके नतीजे भुगतने होंगे। मैं आज आपको साफ चेतावनी देता हूं, जिन विदेशी ताकतों पर आप अपनी राजनीति के लिए निर्भर हैं और जिन ताकतों के साथ मिलकर आप भारत को अस्थिर करना चाहते हैं कि वे आपके बुरे इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देंगी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज