कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल पुलिस का अलर्ट - तिब्बत की तरफ़ बना डैम टूटा, लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; दिल्ली की मॉडल हत्या मामले में 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा      ज़ोहरान ममदानी को लेकर प्रवासी भारतीयों में बहस, आरएसएस ने जारी किया ये बयान      आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का कैसा हाल, C-वोटर का आया सर्वे      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      रिजिजू ने दिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के संकेत, परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें; विपक्ष में हलचल      दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

Deoria : सलेमपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल

सीएचसी में डॉक्टर मिले बिना एप्रन, स्कूल में शिक्षक गैरहाजिर; लापरवाही पर नोटिस के निर्देश

A
Administrator
19 अग 2026, 16:07
Deoria : सलेमपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल
Lucknow Desk : देवरिया के सलेमपुर से स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर और प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जगह कई कमियां सामने आईं। डीएम ने लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सुबह करीब 8:15 बजे सीएचसी सलेमपुर पहुंचे। अचानक हुए निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ चिकित्सक ड्यूटी से गायब मिले, जबकि कुछ डॉक्टर बिना एप्रन के मरीजों को देखते पाए गए। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए।

डीएम ने सीएचसी के एमसीएच विंग का लिया जायजा 

इसके बाद डीएम ने सीएचसी के एमसीएच विंग का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही नवजात बच्चों और माताओं के टीकाकरण कार्ड भी देखे। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम को गर्भवती महिलाओं व बच्चों की नियमित जांच और समय पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।

सीएचसी के बाद जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती पहुंचे। यहां एक शिक्षक अनुपस्थित मिला और विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम थी। डीएम ने अनुपस्थित शिक्षक के खिलाफ बीएसए को बीईओ के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कक्षा पांच के बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी के सवाल किए

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा पांच के बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी के सवाल पूछे। बच्चों का पढ़ने और सवालों के जवाब देने का स्तर संतोषजनक पाया गया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए बेहतर और प्रभावी शिक्षण तकनीकों का इस्तेमाल करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज