कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

दिव्या मित्तल अब यूपी में करेंगी राजनीति, खुद बताई वजह

उन्होंने करीब 10 मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। दिव्या ने सिस्टम की कमियों और आम लोगों की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह इन सवालों के जवाब तलाशना चाहती हैं।

A
Administrator
29 सित 2026, 13:42
दिव्या मित्तल अब यूपी में करेंगी राजनीति, खुद बताई वजह

Lucknow Desk : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम काफी ज्यादा सुर्खियों में है। वो नाम पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का है। जिन्होनें 13 साल की प्रशासनिक सेवा छोड़ दी है। लेकिन चर्चा इस बात की दी कि दिव्या मित्तल नौकारी छोड़ने के बाद क्या करेंगी। हर जगह इस बात की खूब बातें हो रही थी। अब दिव्या मित्तल ने इन सवालों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने करीब 10 मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। दिव्या ने सिस्टम की कमियों और आम लोगों की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह इन सवालों के जवाब तलाशना चाहती हैं।

दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल का एक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह राजस्व विभाग में विशेष सचिव थीं, तब एक भूमिहीन व्यक्ति अपनी जमीन से जुड़ी समस्या लेकर उनके पास आया था। उस व्यक्ति के पास सरकारी जमीन का पट्टा था, लेकिन इसके बावजूद उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा था। दिव्या के मुताबिक, जब उन्होंने मामले की जांच की तो संबंधित रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आई। उन्होंने अधिकारियों से बात की, रिपोर्ट वापस कराई और मामले में कार्रवाई भी की गई। लेकिन जब उस व्यक्ति को जमीन पर कब्जा दिलाने की बात आई तो उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि ऊपर से ऐसा करने के लिए मना किया गया है। दिव्या ने सवाल उठाया कि आखिर यह 'ऊपर' कौन है? उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक सबसे ऊपर जनता है।

फिर किसी आम व्यक्ति को अपने अधिकार और न्याय के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर क्यों लगाने पड़ें? दिव्या ने प्रशासन में काम करने के दौरान ऐसे कई अनुभवों का भी जिक्र किया, जिनके बारे में उनका कहना है कि कई मौकों पर उन्हें अपनी इच्छा के मुताबिक खुलकर काम करने में मुश्किलें आईं। इन्हीं अनुभवों को आधार बनाकर अब उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया है और जनता के मुद्दों को उठाने की बात कही है। दिव्या मित्तल ने कुछ दिन पहले आइएएस सेवा से त्यागपत्र देकर यह सवाल छोड़ दिया था कि आखिर प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद उनका अगला कदम क्या होगा। अब उन्होंने खुद सामने आकर लोगों से संवाद शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को लगे कि यह उनकी भी आवाज है तो वे दिए गए वाट्सएप नंबर (9198956957) पर संदेश भेज सकते हैं। दिव्या मित्तल के इस कदम को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनके सामने राजनीति में आने के कई रास्ते हो सकते थे। इस्तीफे के बाद इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने खुद उन संभावनाओं का जिक्र किया था- परिवार को समय देना, विदेश लौटना, कोचिंग, किताब लिखना या राजनीति में आना।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज