कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल पुलिस का अलर्ट - तिब्बत की तरफ़ बना डैम टूटा, लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; दिल्ली की मॉडल हत्या मामले में 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा      आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का कैसा हाल, C-वोटर का आया सर्वे      ज़ोहरान ममदानी को लेकर प्रवासी भारतीयों में बहस, आरएसएस ने जारी किया ये बयान      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा?      दो सरकारी टीचरों ने RSS मार्च में हिस्सा लिया, दोनों सस्पेंड हो गए | The Lallantop     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

एथेनॉल नीति पर अजय राय का पीएम मोदी को पत्र, चीनी आयात और उपभोक्ता हितों पर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ई20 नीति की स्वतंत्र समीक्षा और जनता को सस्ता ईंधन व चीनी उपलब्ध कराने की मांग की

A
Administrator
25 अग 2026, 15:01
एथेनॉल नीति पर अजय राय का पीएम मोदी को पत्र, चीनी आयात और उपभोक्ता हितों पर उठाए सवाल

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एथेनॉल मिश्रित ईंधन और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल नीति को लेकर सरकार के दावों और मौजूदा परिस्थितियों के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब जनता के सामने आना चाहिए। अजय राय ने अपने पत्र में याद दिलाया कि उन्होंने 7 जुलाई को प्रधानमंत्री को एथेनॉल मिश्रित ईंधन की नीति से जुड़े वैज्ञानिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और उपभोक्ता हित के मुद्दों पर विस्तार से पत्र भेजा था। उन्होंने ई20, ई85 और ई100 जैसी नीतियों की स्वतंत्र समीक्षा करने और इनके आर्थिक असर का आकलन करने की मांग की थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार लंबे समय से एथेनॉल मिश्रण को पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने की नीति के रूप में पेश करती रही है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण करीब 19.24 प्रतिशत तक पहुंच गया।

इसके बावजूद अब 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति देने की जरूरत पड़ना कई सवाल खड़े करता है। अजय राय का कहना है कि अगर एथेनॉल उत्पादन के कारण घरेलू स्तर पर चीनी की उपलब्धता प्रभावित होती है और बाद में चीनी का आयात करना पड़ता है, तो विदेशी मुद्रा की बचत का दावा भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं रहता। उन्होंने कहा कि एथेनॉल उत्पादन, चीनी की उपलब्धता, घरेलू कीमतों और आयात पर होने वाले खर्च का पूरा हिसाब जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने चीनी और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी पर भी सवाल उठाए। राय ने कहा कि आम लोगों पर महंगाई का असर बढ़ रहा है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

ई20 को लेकर उपभोक्ताओं की चिंताओं का जिक्र करते हुए अजय राय ने कहा कि पुराने वाहनों के मालिकों के लिए कम मिश्रण वाले ईंधन का विकल्प भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने भी ई20 के साथ ई10 जैसे विकल्प उपलब्ध कराने की जरूरत बताई है। अजय राय ने प्रधानमंत्री से एथेनॉल नीति की व्यापक समीक्षा करने और उपभोक्ताओं के हित में स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार मंत्रिमंडल में फेरबदल करे या न करे, लेकिन जनता से जुड़े सवालों का जवाब देना उसकी जिम्मेदारी है। त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले चीनी की कीमतों और एथेनॉल नीति पर सरकार को ठोस निर्णय लेना चाहिए।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज