कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

गांधी जयंती पर CM योगी बोले- बापू के विचार आज भी देश को दिखा रहे स्वावलंबन और स्वच्छता की राह

कहा- गांधी जी ने आंदोलन को जनआंदोलन में बदला, स्वदेशी और स्वच्छता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक

A
Administrator
02 अक्ट 2026, 11:33
गांधी जयंती पर CM योगी बोले- बापू के विचार आज भी देश को दिखा रहे स्वावलंबन और स्वच्छता की राह

Lucknow Desk : आज 2 अक्टूबर यानी की गांधी जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनों का नेतृत्व किया और उन्हें पूरे देश के जनआंदोलन में बदलने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के आंदोलन से उस दौर में निराशा और हताशा से जूझ रहा समाज एकजुट हुआ। यह आंदोलन केवल कुछ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचा।

समाज के हर वर्ग के लोग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे इससे जुड़े। सीएम योगी ने कहा कि गांधी जी ने स्वदेशी, स्वच्छता और स्वावलंबन को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया था। उनके ये विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सपना केवल देश की आजादी तक सीमित नहीं था, बल्कि वे एक स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की भी कल्पना करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान इसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

स्वच्छता को जनअभियान बनाकर स्वस्थ भारत की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसके साथ ही स्वच्छता के माध्यम से महिलाओं की गरिमा और सम्मान को भी मजबूती मिली है। चरखे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी आश्रम और चरखा केवल कपड़े बनाने का साधन नहीं हैं। चरखा भारत के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। गांधी जी के विचार आज भी देश को अपने पैरों पर खड़े होने और स्थानीय चीजों को बढ़ावा देने की प्रेरणा देते हैं।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज