कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

गणेशोत्सव से सामाजिक एकता और विश्वकर्मा पूजा से आत्मनिर्भर यूपी का संकल्प: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की दीं शुभकामनाएं, स्थानीय कारीगरों और युवाओं को बढ़ावा देने पर दिया जोर

A
Administrator
14 सित 2026, 10:15
गणेशोत्सव से सामाजिक एकता और विश्वकर्मा पूजा से आत्मनिर्भर यूपी का संकल्प: सीएम योगी

Lucknow Desk : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और भगवान विश्वकर्मा पूजा की कोटि-कोटि मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र के प्रति संकल्प को मजबूत करने का अवसर भी है। वहीं, विश्वकर्मा पूजा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश के जीवन-दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। गणेश पूजा में उपयोग होने वाले एकविंशति पत्र यानी 21 प्रकार के पत्ते औषधीय पौधों के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व का संदेश देते हैं।

उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव को घरों तक सीमित आस्था से निकालकर सामाजिक एकता और जनशक्ति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का पर्व बनाया। आज भी यह उत्सव समाज को जोड़ने और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत करने का काम कर सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प और मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्र नए यूपी की बढ़ती क्षमता का प्रमाण हैं। सरकार कारीगरों, शिल्पकारों और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ को केवल विचार नहीं, बल्कि अपने व्यवहार का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को सम्मान और बाजार मिलने से कारीगरों को काम, युवाओं को रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और स्थानीय सामर्थ्य पर विश्वास के साथ ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का सपना साकार किया जा सकता है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज