कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

गोरखपुर कार्यक्रम में CM योगी का सपा पर निशाना, बोले- बेटियों की सुरक्षा को लेकर पहले रहता था डर

भाजपा ने यूपी के आठ नेताओं को दूसरे राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी

A
Administrator
23 सित 2026, 19:08
गोरखपुर कार्यक्रम में CM योगी का सपा पर निशाना, बोले- बेटियों की सुरक्षा को लेकर पहले रहता था डर

Lucknow Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पिछली सरकारों के कार्यकाल को लेकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा कि तब एक कहावत भी कही जाती थी- ‘देख सपाई, बिटिया घबराई।

’ सीएम योगी ने कहा कि उस समय प्रदेश में गुंडे और अपराधी माहौल खराब किए हुए थे। आम लोगों को खुद को सुरक्षित महसूस नहीं होता था। खास तौर पर बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता रहती थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बेटियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, उस समय कई इलाकों में शिक्षा के लिए जरूरी संसाधनों की कमी थी। स्कूल और कॉलेज पर्याप्त संख्या में नहीं थे और जो संस्थान मौजूद थे, वहां भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कार्यकाल में कुछ शोहदों के डर से बेटियों और उनके परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज