कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

कानपुर - स्वतंत्र देव सिंह का सपा हमला, बोले - विपक्ष के पास कोई सही एजेंडा नहीं

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर हमला बोला। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के समापन अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए इस अभियान के माध्यम से जनता की सेवा, जनकल्याण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

A
Administrator
07 अक्ट 2026, 21:22
कानपुर - स्वतंत्र देव सिंह का सपा हमला, बोले -  विपक्ष के पास कोई सही एजेंडा नहीं

Lucknow Desk: कानपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के समापन कार्यक्रम किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि विपक्ष के पास न तो कोई सही एजेंडा है और न ही देश-प्रदेश के विकास का विजन। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार और गुंडई को बढ़ावा दिया तथा जनता के हितों की अनदेखी की।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के समापन अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए इस अभियान के माध्यम से जनता की सेवा, जनकल्याण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि मोदी सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान, शौचालय, मुफ्त राशन और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मजबूत नीतियों के चलते देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है, दंगों में कमी आई है और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार और असामाजिक तत्वों को बढ़ावा दिया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश जातिवाद, क्षेत्रवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद और विकासवाद की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज