कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले- SIR को लेकर भ्रम फैलाना बंद करें, जनता सब समझ रही है

अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर उपमुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा- रामभक्ति और राष्ट्रभाव जगाने में उनका बड़ा योगदान

A
Administrator
27 सित 2026, 13:17
केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले- SIR को लेकर भ्रम फैलाना बंद करें, जनता सब समझ रही है

रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली जाने से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों की ओर से दिए जा रहे बयानों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR से जुड़े फैसले मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। केशव मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्षी नेताओं को SIR को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार को बंद करना चाहिए और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित करने की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती।

उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए भेड़िया वाली कहानी का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति बार-बार बिना वजह ‘भेड़िया आया’ कहता है तो एक समय बाद लोग उसकी बात पर भरोसा करना बंद कर देते हैं। मौर्य ने कहा कि विपक्ष की स्थिति भी कुछ ऐसी ही हो गई है और जनता अब उनके बयानों को समझने लगी है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के PDA के नारे पर भी प्रतिक्रिया दी। मौर्य ने कहा कि PDA का कोई भविष्य नहीं है। उनके मुताबिक भाजपा समाज के हर वर्ग, गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित लोगों के लिए काम कर रही है।

इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे अशोक सिंघल को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत हो रही है। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होंने रामभक्ति, हिंदू समाज में जागरूकता और राष्ट्रभाव को आगे बढ़ाने का काम किया। मौर्य ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने अशोक सिंघल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी भूमिका को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज