कंटाप
NEWS
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
शी जिनपिंग, पुतिन और पीएम मोदी... ऐसे गर्मजोशी से मिले दिग्गज      सोना खरीदने से बचें, नई रील में पीएम मोदी ने फिर की अपील; क्या बताई वजह      नेपाल की सुरंगों में फंसे 900 से अधिक लोगों को कैसे बचाने की कोशिशें हो रही हैं?      IAS दिव्या मित्तल के 5 विवाद: विधायक से भिड़ंत, जब कहा था- गर्मी में पिघल तो नहीं जाएंगे      'RSS से जुड़ा पैसा मंजूर नहीं', मोहन भागवत के दौरे के बीच 100 अमेरिकी नेताओं ने ठुकराया चंदा, सियासी बवाल      BRICS में अमेरिका को नाराज नहीं करेगा भारत! चीन-रूस से बढ़ सकती है टेंशन; ईरान है वजह      दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आ गई थी खराबी      1.3 अरब डॉलर की लागत, दावे हजार और नतीजा जीरो... नेपाल त्रासदी की चेतावनी क्यों नहीं दे पाया NISAR?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, दो दिन का रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

बांके बिहारी मंदिर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक दर्शन-पूजन, विकास कार्यों का लोकार्पण और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे

A
Administrator
01 सित 2026, 12:14
कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, दो दिन का रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

Lucknow Desk : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए 3 और 4 सितंबर 2026 को दो दिवसीय मथुरा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके कार्यक्रम में धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के साथ विकास कार्यों से जुड़े कई कार्यक्रम भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री 3 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से परखम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद कार से वृंदावन के भक्ति स्थल मार्ग का भ्रमण और निरीक्षण करेंगे। करीब 1:25 बजे वह गीता शोध संस्थान पहुंचेंगे।

यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में शामिल होने के साथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वृक्षारोपण, ब्रज दर्शन कार्यक्रम का समापन और अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बांके बिहारी जी मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजन करेंगे। शाम को वह दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान स्थित अशोका अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 4 सितंबर को मुख्यमंत्री सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे।

सुबह करीब 9:55 बजे गेट नंबर-2 से परिसर में प्रवेश कर गो-पूजन करेंगे। इसके बाद करीब आधे घंटे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन और पूजन का कार्यक्रम रहेगा। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री वापस अतिथि गृह लौटेंगे और वहां से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। सुबह करीब 11:10 बजे वह राजकीय हेलीकॉप्टर से मथुरा से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। अधिकारियों की ओर से सभी संबंधित विभागों को समय के अनुसार तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज