कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर जाना क्या भारत की अहमियत बताता है?      सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सज़ा दिए जाने से जुड़े वे सवाल जो हैं अनसुलझे      फ़्रांस के राष्ट्रपति विदेशी नेताओं पर भड़के, 'इस्लामी और प्रवासी भीड़' के आरोप पर दिया जवाब      असम सरकार का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 1 साल पहले शुरू होगी पेंशन की प्रक्रिया      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      दिल्ली में AAP और कांग्रेस की पार्षद भिड़ीं, MCD सदन में खींचतान के बाद आई हाथापाई की नौबत     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

लखनऊ में छात्रों का प्रदर्शन, मोहान रोड पर करीब एक घंटे तक लगा जाम

शिक्षकों की कमी समेत स्कूल की कई समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, राज्यमंत्री असीम अरुण ने दिया समाधान का भरोसा

A
Administrator
14 अग 2026, 16:43
लखनऊ में छात्रों का प्रदर्शन, मोहान रोड पर करीब एक घंटे तक लगा जाम

Lucknow Desk : लखनऊ में सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को स्कूल की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और मोहान रोड पर जाम लगा दिया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक मोहान रोड पर यातायात प्रभावित रहा। बुद्धेश्वर से मोहान के बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसका असर आसपास के रास्तों पर भी दिखाई दिया।

कुछ समय के लिए आगरा एक्सप्रेसवे पर भी यातायात प्रभावित रहा। जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण मौके पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की। छात्रों ने राज्यमंत्री के सामने विद्यालय से जुड़ी कई समस्याएं रखीं। उनका कहना था कि स्कूल में खेलकूद के सामान की कमी है, जिससे विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। छात्रों ने बिजली व्यवस्था खराब होने की शिकायत भी की।

इसके अलावा लाइब्रेरी का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाने और स्कूल में साफ-सफाई की समस्या का भी मुद्दा उठाया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अभ्युदय कोचिंग में केमिस्ट्री शिक्षक की कमी की ओर भी ध्यान दिलाया। छात्रों का कहना है कि कई विद्यार्थी NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की पर्याप्त संख्या जरूरी है। छात्रों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। राज्यमंत्री असीम अरुण ने उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्रवाई के लिए प्रयास किया जाएगा।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज