कंटाप
NEWS
रविवार, 30 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ का मलबा उगल रहा शव, मृतकों का आंकड़ा 734 पार      पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर हुआ समझौता      मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद 'शुद्धीकरण' का मामला क्यों तूल पकड़ा, राहुल गांधी ने क्या कहा      नेपाल में त्रिशूली नदी का कहर, काठमांडू-सोनौली हाईवे धंसा, यातायात ठप      क्या दिल्ली के होटल में बिहार के मंत्री बहक गए थे? तेज प्रताप ने खुद को हराने वाले संजय सिंह को लपेटा      IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT, IIM से की थी पढ़़ाई, भावुक पोस्ट में बताई वजह      कल का मौसम 31 अगस्त: 14 घंटे के भीतर 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट      राजस्थान NEET PG परीक्षा में बड़ी लापरवाही, बिजली फॉल्ट के चलते जयपुर सेंटर पर नहीं शुरू हुआ पेपर     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया सतर्क

इंदिरानगर और आदिलनगर के मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, सांस लेने में दिक्कत के बाद दो अस्पताल में भर्ती

A
Administrator
30 अग 2026, 15:36
लखनऊ में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया सतर्क

Lucknow Desk : लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शहर में तीन नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें दो मरीजों को बलरामपुर अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, इंदिरानगर और आदिलनगर निवासी दो लोगों को पिछले कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। इसके बाद दोनों ने निरालानगर स्थित एक निजी पैथोलॉजी सेंटर में जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने पर दोनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

बीमारी के दौरान दोनों मरीजों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू के हल्के लक्षण हैं। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं। वहीं, लोहिया संस्थान में भर्ती तीसरे मरीज की हालत में भी सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

ऐसे लक्षण होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर की सलाह पर जरूरत पड़ने पर स्वाइन फ्लू की जांच भी कराई जा सकती है। सीएमओ ने लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवा लेने से बचने की सलाह दी है। साथ ही किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज न कराने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जांच और सही इलाज से मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा सकता है। किसी भी आपात स्थिति में लोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की हेल्पलाइन 0522-2622080 पर संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय रहते चिकित्सकीय मदद लेने की अपील की है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज