कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर जाना क्या भारत की अहमियत बताता है?      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर बीकानेर हाउस का ये जवाब, प्रियंका गांधी ने कहा- तुम पर गर्व है     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा कल से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन की तैयारियों पर करेंगे मंथन

युवा सम्मेलन से लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक तक कई कार्यक्रम, चुनावी तैयारियों को लेकर करेंगे समीक्षा

A
Administrator
20 सित 2026, 22:06
नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा कल से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन की तैयारियों पर करेंगे मंथन

Lucknow Desk : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनके इस दौरे में पार्टी संगठन और चुनावी तैयारियों से जुड़े कई कार्यक्रम रखे गए हैं। नितिन नवीन अपने प्रवास के दौरान मेरठ और सहारनपुर में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दौरे की शुरुआत 21 सितंबर को मेरठ से होगी। सबसे पहले वह इंडियन नेशनल आर्मी शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद सुबह 11:30 बजे स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य ऑडिटोरियम में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:45 बजे इसी परिसर में पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र सम्मेलन में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इस दौरान संगठन की स्थिति और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। 22 सितंबर को भी नितिन नवीन का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। सुबह मेरठ में वह प्रबुद्धजनों और विशिष्ट नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।

इसके बाद औघड़नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 1 बजे वह सहारनपुर में एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे पूर्व सांसदों-विधायकों, प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों तथा जिला प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दो दिवसीय प्रवास के अंत में नितिन नवीन प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। पार्टी के इस कार्यक्रम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज