प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली अहम मुलाकात, संगठन को मजबूत करने और 2027 की तैयारियों पर हुई चर्चा
Lucknow Desk : आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। ये मुलाकात दिल्ली में हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी के साथ हुई इस मुलाकात में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की जमीनी गतिविधियों को तेज करने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश में पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।आराधना मिश्रा के सामने प्रदेश कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी है। पार्टी नेतृत्व की ओर से भी उत्तर प्रदेश में संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
राहुल गांधी के साथ हुई इस मुलाकात में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मंथन हुआ। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आराधना मिश्रा की भूमिका अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण होगी।