कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर जाना क्या भारत की अहमियत बताता है?      'भारतीय ने बनाया था वीडियो', सऊदी में बांग्लादेशी कपल की फांसी पर बड़ा दावा, पाकिस्तानी दे रहे नया ट्विस्ट      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      AIIMS से डीम्ड यूनिवर्सिटीज तक... NEET UG काउंसलिंग के बाद क्यों खाली रह गईं MBBS सीटें?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

सुप्रीम कोर्ट मार्च करने से पहले राहुल गांधी बोले- ‘200 अधिकारी हमारे संपर्क में… सब जानकारी दे रहें’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं, जो उन्हें सरकार की गतिविधियों की सारी जानकारी दे रहे हैं।

A
Administrator
12 अक्ट 2026, 14:11
rahul gandhi , gyanesh kumar , supreme court,

rahul gandhi sc march

📌 मुख्य बातें

  • राहुल गांधी बोले- ‘200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं, हमें सब जानकारी दे रहें’।
  • राहुल गांधी बोले- केंद्र सरकार विरोध प्रदर्शन को रोक रही है।
  • सरकार ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है- राहुल गांधी

 Rahul Gandhi SC March :  सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत द्वारा विपक्ष को प्रशासनिक मुलाकात के बजाय न्यायिक प्रक्रिया अपनाने की सलाह पर इंडी ब्लॉक के नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट मार्च करने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर करने की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं, जो उन्हें सरकार की गतिविधियों की सारी जानकारी दे रहे हैं।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, “गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। एसआईआर में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर देश के नागरिक ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं। लाखों लोग पूछ रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे? ज्ञानेश कुमार को बचाकर सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है।”

 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं और वे उन्हें जानकारी दे रहे हैं। उन्हें यह भी पता है कि ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उनसे सीधे कह रहे हैं, ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नहीं टिक पाएंगे।

 

राहुल गांधी बोले- सरकार विरोध प्रदर्शन को रोक रही


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली को जेल में बदल दिया है। उन्होंनि आरोप लगाया कि पुलिस लोगों को दिल्ली जाने से रोक रही है और ट्रेन-बसों को भी रोका जा रहा है।


राहुल गांधी ने कहा, “सरकार ऐसा कर के बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20 हजार से 30 हजार पुलिस वाले तैनात रहें, जिससे हम जनता को दिखा सकें कि मोदी जी ज्ञानेश कुमामर को बचा रही है।” राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ज्ञानेश कुमार को जितना प्रोटेक्ट करेगी, हम उनके कंट्रोलर तक उतना ही ज्यादा पहुंचेंगे।


राहुल गांदी का दावा- पुलिसकर्मी हमें सही बता रहे हैं


विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि सड़कों पर तैनात 50 फीसदी से ज्यादा पुलिसकर्मी प्रदर्शन को सही बता रहे हैं। राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा, “पुलिसवाले हमसे कह रहे हैं कि आप जो कर रहे हैं वो सही है। इसे जारी रखना चाहिए। देश की पुलिस, ITBP, CRPF और जनता एक तरफ है और पीएम मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार दूसरी तरफ हैं। ये लोग वोट चोरी कर देश को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज