कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

सपा का पीडीए महासम्मेलन, श्याम लाल पाल ने सरकार पर साधा निशाना

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी, बुनकरों और युवाओं के मुद्दे उठाए

A
Administrator
27 सित 2026, 22:12
सपा का पीडीए महासम्मेलन, श्याम लाल पाल ने सरकार पर साधा निशाना


Lucknow Desk : आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इसी कड़ी में टांडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने पीडीए महासम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में पीडीए समाज के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाया। पाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बड़े वादे किए गए थे, लेकिन रोजगार के अवसरों को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि इससे नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को परेशानी हुई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं और पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों पर काम किया जाएगा। बुनकरों के सवाल पर श्याम लाल पाल ने कहा कि सपा सरकार के समय बुनकरों को बाजार उपलब्ध कराने और तय दर पर बिजली देने जैसे कदम उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार बनने पर बुनकरों के हित में फिर से काम किया जाएगा महासम्मेलन में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज