कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

सीएम योगी का 20 सितंबर का कार्यक्रम तय, 912 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

सीएम योगी का 20 सितंबर का कार्यक्रम तय, 912 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र लखनऊ से ग्रेटर नोएडा तक रहेगा मुख्यमंत्री का दौरा, महिला सम्मान कार्यक्रम और ट्रेड शो की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

A
Administrator
19 सित 2026, 23:55
सीएम योगी का 20 सितंबर का कार्यक्रम तय, 912 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 सितंबर को लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत राजधानी लखनऊ से होगी। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा पहुंचकर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) की लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इस भर्ती में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। नियुक्तिपत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू करने का अवसर मिलेगा। लखनऊ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे गौतमबुद्ध नगर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित ‘उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ही उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में ट्रेड शो की तैयारियों, आयोजन की व्यवस्थाओं और उससे जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। 20 सितंबर को लखनऊ से लेकर ग्रेटर नोएडा तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज