कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

सीतापुर में अजय राय का बीजेपी पर हमला, बोले- यूपी में जंगलराज, भ्रष्टाचार चरम पर

खाद्यान्न घोटाले को लेकर सरकार पर निशाना, कहा- तीन महीने से मिड डे मील और खाद्यान्न नहीं बंटा, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

A
Administrator
13 सित 2026, 13:49
सीतापुर में अजय राय का बीजेपी पर हमला, बोले- यूपी में जंगलराज, भ्रष्टाचार चरम पर

Lucknow Desk : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को सीतापुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अजय राय ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और खाद्यान्न वितरण को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अजय राय ने कहा कि पूरे प्रदेश में अन्याय और अत्याचार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद्यान्न घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन महीने से मिड डे मील और खाद्यान्न का वितरण नहीं हुआ है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की। अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री को उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जो खाद्यान्न की चोरी में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हक का राशन किसी भी कीमत पर नहीं रोका जाना चाहिए और इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार के मंत्रियों को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मंत्री थानों में रो रहे हैं और एक मंत्री धरने पर बैठ रहे हैं। अजय राय ने सवाल उठाते हुए कहा कि धरने पर बैठने से क्या होगा?

अगर सरकार में काम नहीं हो रहा है तो इस्तीफा देकर जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। सीतापुर में अजय राय के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज