कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल पुलिस का अलर्ट - तिब्बत की तरफ़ बना डैम टूटा, लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; दिल्ली की मॉडल हत्या मामले में 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा      आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का कैसा हाल, C-वोटर का आया सर्वे      ज़ोहरान ममदानी को लेकर प्रवासी भारतीयों में बहस, आरएसएस ने जारी किया ये बयान      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा?      दो सरकारी टीचरों ने RSS मार्च में हिस्सा लिया, दोनों सस्पेंड हो गए | The Lallantop     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

UP : जिला जेल में गूंजे देशभक्ति के नारे, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस से पहले लखनऊ जिला कारागार में दिखा उत्साह, अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

A
Administrator
14 अग 2026, 17:31
UP : जिला जेल में गूंजे देशभक्ति के नारे, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Lucknow Desk : स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी लखनऊ में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को जिला कारागार लखनऊ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में बंदियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पूरे जेल परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक आरके जायसवाल ने किया। यात्रा की शुरुआत कारागार के द्वितीय द्वार से हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा गिरदा प्रांगण से होते हुए चक्र संख्या पांच, तीन, दो, एक और चार से होकर गुजरी।

यात्रा के दौरान अलग-अलग चक्रों में बंदियों ने फूल बरसाकर तिरंगे का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा आगे बढ़ते हुए महिला परिसर तक पहुंची। यहां भी देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इसके बाद यात्रा कारागार के मुख्य द्वार पर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान जेल परिसर में लगातार देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। तिरंगे के सम्मान में बंदियों और जेल कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

तिरंगा यात्रा के समापन के बाद वरिष्ठ अधीक्षक आरके जायसवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है। आरके जायसवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया। जिला कारागार में आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया। अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों की सामूहिक भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और तिरंगे का गौरव सभी के लिए समान है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज