कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

UP : ओडिशा से अयोध्या पहुंचा अनूठा समर्पण

22 इंच का विशाल शंख, शंख-मोती की माला और रामायण की पांडुलिपि रामलला को होगी अर्पित

A
Administrator
25 अग 2026, 15:48
UP : ओडिशा से अयोध्या पहुंचा अनूठा समर्पण

Lucknow Desk : भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण सामने आया है। ओडिशा के बड़गल जिले से सत्य केतन मोहंती भगवान राम के लिए विशेष धार्मिक वस्तुएं लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। इनमें शंख-मोती की माला, संपूर्ण रामायण को लिखित रूप में तैयार किया गया ग्रंथ, दक्षिणमुखी शंख और इंडिया बुक रिकॉर्ड में दर्ज बताया जा रहा 22 इंच का विशाल शंख शामिल है।

इन सभी वस्तुओं को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रामलला के चरणों में समर्पित किया जाएगा। ओडिशा से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी आस्था और भक्ति अटूट है। देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार रामलला के लिए समर्पण लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर हाल के दिनों में उठे सवालों के बीच यह अनूठा समर्पण भक्तों की निरंतर आस्था और श्रद्धा का उदाहरण माना जा रहा है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी भक्ति में कोई कमी नहीं आई है। रक्षाबंधन के अवसर पर इन विशेष धार्मिक वस्तुओं को रामलला को अर्पित किया जाएगा। खास तौर पर 22 इंच के विशाल शंख को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है, जिसे इंडिया बुक रिकॉर्ड से जुड़ा बताया जा रहा है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज