इस दौरान लखनऊ में गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर और कई इलाकों में बने जलभराव को लेकर भी चिंता जताई गई। लगातार बढ़ते पानी के कारण शहर के कई हिस्सों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में लोगों की सुरक्षा और शहर में सामान्य स्थिति बनी रहे, इसके लिए प्रार्थना की गई।
अमन सिंह ने ईश्वर से कामना की कि लखनऊ पर इंद्र देवता की कृपा बनी रहे और बारिश के कारण पैदा हुई परेशानियां जल्द कम हों। उन्होंने शहर में शांति और लोगों की सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना की।
आरती और प्रार्थना के इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी लखनऊ की स्थिति बेहतर होने की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि गोमती नदी का जलस्तर जल्द सामान्य हो और शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिले।