France Protest : फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों को लेकर अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन
नीतियों की जमकर आलोचना की। लगातार हो रहें आंदलनों का हवाला देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पेरिस जल्द ही “मुस्लिम शहर” बन
जाएगा। ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।
ट्रंप ने कहा- फ्रांस को पहले ही चेतावनी दी थी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पहलेभीचेताया था कि दुनिया भर से लोगों को फ्रांस में आने देने की उनकी नीति एक बड़ी गलती है। ट्रंप ने प्रवासन को देश में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव से जोड़ते हुए कहा कि स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध स्रोतों में सीमित होती है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बनने वाला है, और यह डील नहीं थी'। इमिग्रेंट्स (अप्रवासियों) के आने से फ्रांस की राजधानी के डेमोग्राफिक्स में काफी बदलाव आया है। मैंने कई साल पहले मैक्रों को बड़ी संख्या में इमिग्रेंट्स को फ्रांस में आने की इजाज़त देने के खिलाफ चेतावनी दी थी।"
फ्रांस के कई शहरों में लाखों लगो कर रहें प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, फ्रांस के कई शहरों में हुए प्रदर्शनों में शनिवार को करीब 5.5 लाख लोग शामिल
हुए। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद लगभग 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्टों में करीब 997 पुलिसकर्मियों
के घायल होने की जानकारी भी दी गई है। हिंसा के बाद कुछ इलाकों में कर्फ्यू और
सभाओं पर पाबंदियां लगाई गईं।
हिंसा के जिम्मेदार लोगों पर फ्रांस करेगा कार्रवाई
राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वालों के खिलाफ
कानूनी कार्रवाई की बात कही है। हिंसा और सुरक्षा उपायों के कारण देश के कई शहरों
में जनजीवन प्रभावित हुआ।