कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?      नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू, मजिस्ट्रेट के नोटिस को दी है चुनौती      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      'सभी को राम राम, सलाम, दिल से जय बाबा की भाइयों', चौतरफा कसा शिकंजा तो आमिर शौकीन ने ऐसे मांगी माफी      यूं ही नहीं फ्रांस से भारत तक हो रहे दंगे-प्रदर्शन, 13 देशों के 101 संगठनों का सीक्रेट नेटवर्क कर रहा काम      रेहान वाड्रा की तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाईं गईं? बीकानेर हाउस ने तोड़ी चुप्पी; क्या बताया      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      दिल्ली में AAP और कांग्रेस की पार्षद भिड़ीं, MCD सदन में खींचतान के बाद आई हाथापाई की नौबत     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
विदेश

‘दिसंबर में आऊंगी बांग्लादेश’, शेख हसीना ने कहा- ‘गिरफ्तारी से नहीं डरती’

A
Administrator
20 अक्ट 2026, 12:49
‘दिसंबर में आऊंगी बांग्लादेश’, शेख हसीना ने कहा- ‘गिरफ्तारी से नहीं डरती’

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने दिसंबर में स्वदेश लौटने का इरादा दोहराया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी, हिंसा या प्रताड़ना का खतरा उन्हें वापस जाने से नहीं रोक पाएगा। हालांकि, उन्होंने वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने भी कहा कि तारीख तय होने पर इसकी घोषणा की जाएगी।

 

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में हसीना ने कहा कि बांग्लादेश लौटना उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी है और उन्हें अपने समर्थकों के साथ खड़ा होना है। अगस्त 2024 में उनकी सरकार गिरने के बाद से वह भारत में रह रही हैं।

 

शेख हसीना ने भारत सरकार का जताया आभार

 

शेख हसीना ने राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान उन्हें शरण देने के लिए भारत सरकार और भारतीयों का धन्यवाद किया। उन्होंने 1975 में अपने पिता शेख मुजीबुर रहमान और परिवार के कई सदस्यों की हत्या के बाद भारत में मिले आश्रय का भी उल्लेख किया।

 

उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक सफर को याद करते हुए 1981 में बांग्लादेश लौटने और 2007 में राजनीतिक संकट के दौरान देश वापस जाने के फैसले का जिक्र किया।

 

शेख हसीना ने कानून के उचित पालन की मांग की

 

शेख हसीना ने आरोप लगाया कि उनके और अवामी लीग के नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोध दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपों का निपटारा निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।

 

उन्होंने स्वतंत्र न्यायपालिका, अभिव्यक्ति की आजादी, राजनीतिक भागीदारी, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कानून के उचित पालन की मांग की। उनके मुताबिक, राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाहर रखने से मतभेद बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का भविष्य बदले के बजाय राष्ट्रीय मेल-मिलाप पर आधारित होना चाहिए।

 

हसीना ने यह भी कहा कि उनके प्रशासन और 2024 के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी घटनाओं पर उठे सवालों की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।

 

हसीना ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भी उठाएं सवाल

 

हसीना ने भारत में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में बांग्लादेश की गैरमौजूदगी पर भी टिप्पणी की और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के फैसले को अपरिपक्व बताया। रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने रहमान को ब्रिक्स सम्मेलन के लिए बिम्सटेक अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित करने के साथ द्विपक्षीय दौरे का निमंत्रण भी दिया था। बांग्लादेश सरकार ने निमंत्रण की प्रकृति पर अलग दावा किया और रहमान सम्मेलन में शामिल नहीं हुए।

 

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज