कंटाप
NEWS
शनिवार, 12 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
ब्रिक्स समिट में बड़े नेता आ गए लेकिन भारत के लिए अब भी कई चीज़ें हैं दांव पर      BRICS करेंसी का समिट में रखा गया प्रस्ताव? भारत ने साफ किया रुख, बताया नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर कैसे बनी सहमति      आकाश के बाद ईशान को मायावती ने किया दरकिनार, अब दीपिका की मदद लेंगी BSP चीफ      EXCLUSIVE: 'मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं?' ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने किया खुलासा      शी जिनपिंग की भारत यात्रा और ब्रिक्स 2026 को चीन का मीडिया कैसे देख रहा है      सीमा हैदर का पति सचिन कहां गया, बेडरूम में दिखी वकील एपी सिंह की तस्वीर      सेमीकंडक्टर से लेकर माइनिंग और मिसाइल तक, BRICS से इतर PM मोदी की ताबड़तोड़ द्विपक्षीय बैठकें      नंदीग्राम पर ममता ने साधी चुप्पी, उधर कांग्रेस ने उतार दिया उम्मीदवार; शुभेंदु के गढ़ में महासंग्राम     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

ललितपुर : अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरे के दस्तावेजों पर फोटो लगाकर हासिल की नौकरी

पुलिस सत्यापन में खुली जालसाजी की परतें, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पूरे नेटवर्क की जांच जारी

A
Administrator
12 सित 2026, 13:45
ललितपुर : अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरे के दस्तावेजों पर फोटो लगाकर हासिल की नौकरी

Lucknow Desk : जनपद ललितपुर में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच में कथित तौर पर दूसरे लोगों के शैक्षणिक एवं पहचान संबंधी कागजात का इस्तेमाल कर सेना में भर्ती होने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान दस्तावेजों की जांच में अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में यह आरोप सामने आया कि कुछ लोगों ने वास्तविक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों पर अपनी तस्वीर लगाकर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल की। पुलिस के मुताबिक, ग्राम बिरारी, थाना कोतवाली ललितपुर निवासी कन्हैयालाल पर आरोप है कि उसने बीघामहावत निवासी यशवंत के असली दस्तावेजों पर कथित रूप से अपनी फोटो लगाकर भर्ती प्रक्रिया में अनुचित लाभ लिया। इसी तरह बीघाखेत महर्रा निवासी आकाश पर आरोप है कि उसने गेंचवारा निवासी रामचरन के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल की। वहीं, बीघामहावत निवासी वीरेन्द्र लोधी पर भी इसी तरह बीघामहावत निवासी रामकुमार के शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों के कथित गलत इस्तेमाल का आरोप है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले में थाना कोतवाली ललितपुर में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर भी है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने या भर्ती प्रक्रिया में मदद करने वाले अन्य लोग इसमें शामिल हैं या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अग्निवीर भर्ती जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद पुलिस की जांच पर सभी की नजर बनी हुई है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज