राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिलने की राह आसान हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र की चौदह प्रसिद्ध हवेलियों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची के लिए तैयार की जाने वाली संभावित सूची यानी टेंटेटिव लिस्ट में शामिल कर लिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और कला प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।