कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
लोकल

Shahjahanpur : सांप पकड़ते समय युवक की मौत, जहरीले सांप ने कई बार काटा

नशे की हालत में सांप के साथ कर रहा था करतब, हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, परिवार में मचा कोहराम

A
Administrator
05 अक्ट 2026, 19:39
Shahjahanpur : सांप पकड़ते समय युवक की मौत, जहरीले सांप ने कई बार काटा

Lucknow Desk : आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक जहरीले सांप ने एक युवक को काट लिया है। जिसके बाद उस युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना बंडा क्षेत्र के चांदुपुर पड़री गांव निवासी 40 वर्षीय उमेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमेश आसपास के गांवों में लोगों के घरों से सांप पकड़ने का काम करता था और सांपों को पकड़ने में माहिर था। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही एक घर में बुधवार को जहरीला सांप निकल आया था। सूचना मिलने पर उमेश वहां पहुंचा और सांप को पकड़ लिया।

इसके बाद वह लोगों को सांप दिखा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह नशे की हालत में था। इसी बीच जहरीले सांप ने उमेश के हाथ पर कई बार काट लिया। इसके बावजूद वह काफी देर तक सांप के साथ खेलता रहा। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि उमेश लंबे समय से सांप पकड़ने का काम करता था और इसी वजह से गांव-इलाके में लोग सांप निकलने पर उसे बुलाते थे। लेकिन इस बार जहरीले सांप को पकड़ना उसके लिए जानलेवा साबित हुआ।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज