कंटाप
NEWS
रविवार, 6 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
ट्रंप ने दी ईरान के सबसे गुप्त ठिकाने को उड़ाने की धमकी, आखिर ऐसा क्या है यहां      नहीं रहे झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री Sudivya Kumar Sonu, देर रात हार्ट अटैक से हुआ निधन      ओह मॉय गॉड... निशु आजाद के घर के बाहर खड़े हैं कौन लोग? कहा- अब तो हद हो गई      बिहार-महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, 2 कोच पटरी से उतरे: दिल्ली रूट की जगह सासाराम लाइन पर गई, कई ट्रेनें लेट; स्...      India GDP Growth: '7.8% जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा मानना थोड़ा मुश्‍क‍िल', दिग्‍गज डेटा एक्‍सपर्ट ने उठाए सवाल      नेपाल बाढ़: गोरखपुर के आशुतोष ने अपनी आँखों के सामने लोगों को बहते देखा, ख़ुद ऐसे बचाई जान      ISRO के निजीकरण पर 9 कर्मचारी यूनियनों ने लिखी चिट्ठी, पूछा- क्या हम सिर्फ रिसर्च करेंगे      पूर्वी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
मौसम

बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार से मानसून होगा और सक्रिय, कई इलाकों में तेज बारिश के साथ मौसम रहेगा सुहाना

A
Administrator
06 सित 2026, 10:10
बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पूर्वांचल और तराई क्षेत्र में अगले दो दिनों के दौरान तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 6 से 8 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

रविवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी गई है। बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, उनमें बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं। इन जिलों के आसपास के इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

इससे पहले शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सटे कई जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर तेज बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने और जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज