हाल ही में नेपाल में आई भयंकर बाढ़ और मौसम से जुड़ी विसंगतियों के बीच एक बार फिर वैश्विक तापमान वृद्धि और समुद्री जलस्तर बढ़ने को लेकर गंभीर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वैज्ञानिक चिंताओं के दायरे में यह सवाल भी जोर पकड़ रहा है कि यदि पृथ्वी के तमाम हिस्सों की बर्फ पूरी तरह पिघल जाए, तो पड़ोसी देशों और दक्षिण एशिया के बड़े भूभाग पर इसका कितना भयानक असर पड़ सकता है।