कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
मौसम

UP : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बुंदेलखंड के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट; बुधवार को प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश दर्ज

A
Administrator
20 अग 2026, 22:32
UP  फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बुंदेलखंड के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आज बुंदेलखंड के झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर और जालौन समेत कई जिलों में यलो अलर्ट है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज और चमक भी देखने को मिल सकती है।

लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी बादलों की सक्रियता बनी हुई है। बुधवार को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रयागराज में 119.8 मिमी और हरदोई में 101 मिमी बारिश दर्ज हुई।

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में 64.3 मिमी, जबकि गोंडा में 60 मिमी बारिश हुई। मध्य प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। भारी बारिश वाले जिलों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज