कंटाप
NEWS
गुरुवार, 3 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल में आई बाढ़ से भारत को क्यों चिंता होनी चाहिए?      राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के लिए जीतेंद्र मिश्र के नाम ही क्यों मुहर? यह है सबसे बड़ी वजह      रूबियो बोले- भारत-ईरान के बीच ट्रेड डील पर बातचीत नहीं: तेहरान की मदद करने वालों पर बैन लगाएंगे; मोदी-पजशकि...      अब मिग-21 नहीं गोवा की एयरलाइन के विमान उड़ाएंगे कैप्टन अभिनंदन, पाकिस्तान के छुड़ा दिए थे छक्के      'नेपाल से बहकर आई मछलियां बिल्कुल न खाएं', बिहार में जारी हुआ अलर्ट      यूपी में कस्टडी मर्डर और एनकाउंटर का खौफ, गैंगस्टर पंपू ने कोर्ट से मांगी हथियारबंद सुरक्षा      पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं      'वीडियो अखिलेश यादव को भेज देना': मैनपुरी में मूंछों पर ताव देते हुए बोले पुलिस अफसर, जानें पूरा मामला     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
मौसम

UP Weather : सितंबर की शुरुआत बारिश से सराबोर, आज ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट

बुंदेलखंड से तराई तक बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

A
Administrator
03 सित 2026, 10:08
UP Weather : सितंबर की शुरुआत बारिश से सराबोर, आज ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट

Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बुंदेलखंड, दक्षिणी जिलों, तराई और मध्यांचल के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हुआ है, वहीं कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 161 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा सीतापुर में 130.6 मिमी, लखनऊ में 115 मिमी, चित्रकूट में 108 मिमी, बहराइच में 106 मिमी और बांदा में 90 मिमी बारिश हुई। वाराणसी, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और आगरा समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को ललितपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर अभी प्रदेश में बना हुआ है।

इसके चलते सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। खासकर बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों के साथ तराई और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। लगातार बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि भारी बारिश वाले जिलों में लोगों को जलभराव और स्थानीय स्तर पर होने वाली परेशानियों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज