कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
मौसम

यूपी में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत अभियान तेज, 17 जिलों में प्रशासन अलर्ट

1,633 बाढ़ चौकियां सक्रिय, नाव-मोटरबोट से बचाव कार्य जारी, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और पशुओं के चारे की भी व्यवस्था

A
Administrator
31 अग 2026, 22:42
यूपी में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत अभियान तेज, 17 जिलों में प्रशासन अलर्ट

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। प्रदेश के 17 जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 1.70 लाख लोग इसकी चपेट में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ ही भोजन, रहने की जगह और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार अब तक बाढ़ से प्रदेश में किसी व्यक्ति या पशु की जनहानि नहीं हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत कार्यों के लिए 1,633 बाढ़ चौकियां सक्रिय की गई हैं। इन चौकियों के जरिए स्थानीय स्तर पर हालात पर नजर रखने और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों तक पहुंच रहा भोजन बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रविवार तक 10,784 लंच पैकेट और 2,024 खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए।

अब तक कुल 3.02 लाख से अधिक लंच पैकेट और 55,572 खाद्यान्न पैकेट लोगों तक पहुंचाए जा चुके हैं। जरूरत के अनुसार राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 200 मेडिकल टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए 200 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए 5,432 क्लोरीन टैबलेट और 5,441 ओआरएस पैकेट भी बांटे गए हैं। मेडिकल टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की स्वास्थ्य जांच और जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही हैं। 525 नाव और मोटरबोट से राहत-बचाव जहां बाढ़ के कारण सड़क और सामान्य आवागमन प्रभावित हुआ है, वहां 525 नाव और मोटरबोट राहत एवं बचाव कार्य में लगाई गई हैं। इनके जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

प्रभावित लोगों के लिए 254 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। इनमें से 46 शरणालय फिलहाल संचालित हैं, जहां 1,151 लोग रह रहे हैं। अब तक बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। 17 जिलों में बाढ़ का असर 30 अगस्त तक अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, कासगंज, कन्नौज, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर और वाराणसी बाढ़ से प्रभावित हैं। सरकार ने पशुओं के लिए भी इंतजाम किए हैं। प्रभावित 20,556 पशुओं के लिए 425.89 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है। वहीं बाढ़ में 12 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, जिनमें से 11 मामलों में सहायता राशि दी जा चुकी है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं और हालात के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज