कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई      Cyclone Alert: आ रहा चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश; चेतावनी जारी      LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला      अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी: दिलजीत दोसांझ को जान से मारने का ई-मेल; 5 दिन पहले टाइगर श्रॉफ पर हुई...      गोल्डी ने कहा था- घर गिरा दो, वापस नहीं आऊंगा: लॉरेंस के साथ गैंगस्टर बना, अमेरिका को तलाश; पंजाब में घर खा...      न टैंक, न मिसाइल, फिर भी यूरोप के 13 देशों में बजा भारत के हथियारों का डंका, 1600% उछला एक्सपोर्ट      MLC Election Live: यूपी में मतदान सुस्त, पटना मे अनंत सिंह के समर्थकों ने की आतिशबाजी, 4 राज्यों में मतदान      'राहुल का ट्रैक रिकॉर्ड खुद कांग्रेस के लिए समस्या...', कांग्रेस पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति ब्रेकिंग

'मोदी देश के Illegal प्रधानमंत्री हैं', सपा विधायक रविदास महरोत्रा बोले- बेईमानी से केंद्र में सरकार बनाई

लखनऊ। एमएलसी चुनाव के लिए मतदान करने के बाद सपा विधायक रविदास महरोत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्प्णी दी। उन्होंने पीएम मोदी को देश का गैरकानूनी प्रधानमंत्री और अमित शाह को गैरकानूनी गृहमंत्री बताया।

A
Administrator
23 अक्ट 2026, 18:00
'मोदी देश के Illegal प्रधानमंत्री हैं', सपा विधायक रविदास महरोत्रा बोले- बेईमानी से केंद्र में सरकार बनाई

लखनऊ। एमएलसी चुनाव के लिए मतदान करने के बाद सपा विधायक रविदास महरोत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्प्णी दी। उन्होंने पीएम मोदी को देश का गैरकानूनी प्रधानमंत्री और अमित शाह को गैरकानूनी गृहमंत्री बताया।

 

अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पर सपा विधायक रविदास महरोत्रा ने कहा कि वह उनके स्वास्थ्य का हाल जानने गए थे। देश में SIR की प्रक्रिया के द्वारा घुसपैठियों को देश से हटाने पर उन्होंने कहा कि यह सब गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं। घुसपैठिये की अवधारणा बनाकर एसआईआर के जरिए 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। पीडीए के समाज के लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि देश भर में मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी है। इससे ये साबित हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त की बेईमानी से केंद्र की सरकार बनी है। ये सरकार इल्लीगल है और देश के प्रधानमंत्री भी इल्लीगल है। देश के रक्षामंत्री भी इल्लीगल हैं।


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सपा विधायक रविदास महरोत्रा ने कहा कि प्रदेश में सपा की जबरदस्त आंधी चल रही है। 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी और अखिलेस यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। भारतीय जनता पार्टी ने देश में महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ा दिया है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो गई है। इसलिए जनता ने बदलाव करने का मन बना लिया है।

 

 

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज