कंटाप
NEWS
रविवार, 25 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
अनंत सिंह JDU से 6 सालों के लिए निष्कासित, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी अनुशंसा, पत्नी पर भी गिरी गाज      'वो बहुत गुड लुकिंग थे', सोनिया गांधी ने एक्स पर साझा कीं राजीव गांधी की यादें तो लोगों ने क्या कहा?      सुलग उठा यूरोप: पेरिस में टैंक तो इटली में सेना तैनात, 4 देशों में आखिर क्यों भड़की बगावत?      चीन ही असली वजह... सीमा पर सैनिकों से झड़प के मुद्दे पर बोला केंद्र; ड्रैगन पर फोड़ा ठीकरा, National Hindi News      ईरान से खतरे की आशंका, अमेरिका सतर्क; विदेशों में दूतावासों से कर्मचारियों को घटाने का फैसला      ट्रंप ने दी फिर हमले की चेतावनी तो ईरान ने बताया कैसे देगा जवाब      सोनम वांगचुक ने दिया श्रीलंका-बांग्लादेश का उदाहरण, बताया कब पैदा हो सकते हैं ऐसे हालात      जामिया में बवाल के बीच इमरान मसूद की एंट्री, छात्रों से मिले; कश्मीर पर दिया बड़ा बयान     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
देश ब्रेकिंग

‘देश पर बोझ मत बनो..’, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी से कहा- ‘हमारी चिंता छोड़ो, अपनी नाकाबिलियत का टोकरा उठाओ’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था। जवाब में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस की चिंता छोड़कर सरकार अपनी नाकाबिलियत पर ध्यान दे।

A
Administrator
23 अक्ट 2026, 11:58
‘देश पर बोझ मत बनो..’, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी से कहा- ‘हमारी चिंता छोड़ो, अपनी नाकाबिलियत का टोकरा उठाओ’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था। जवाब में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस की चिंता छोड़कर सरकार अपनी नाकाबिलियत पर ध्यान दे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की बार-बार नाकाम कोशिश कर रही है। पीएम मोदी के मुताबिक, अपने परिवार को नाकामी के दाग से बचाने के लिए कांग्रेस भारत की उपलब्धियों पर सवाल उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार अब कांग्रेस पर बोझ बन गया है।


पीएम मोदी के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार


पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “देश की छाती पर मूंग दलने वाला आदमी कांग्रेस को बोझ गिनाएगा? भाई, हमारी चिंता छोड़ो। अपनी नाकाबिलियत का टोकरा उठाओ और चलते बनो। देश पर बोझ मत बनो।” खेड़ा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “आपका ध्यान किधर है? नाराज फूफा तो इधर है।”


‘रिजीम चेंज’ पर भी जारी है बयानबाजी


‘रिजीम चेंज’ को लेकर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी जारी है। पवन खेड़ा ने पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका अर्थ समझाते हुए कहा था कि विपक्ष का उद्देश्य चुनाव के जरिए सरकार और व्यवस्था को बदलना है।

उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान चला रही है और उसका लक्ष्य मौजूदा सरकार को हराना है। खेड़ा ने 1977 का उदाहरण देते हुए कहा था कि उस समय भी चुनाव के जरिए सत्ता परिवर्तन हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा का विरोध करती रही है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज